रांची: रजिस्ट्री कार्यालय ने जमीन-संपत्ति से जुड़ी बड़ी सूचना जारी की है। तकनीकी सुधार के कारण झारभूमि पोर्टल का सर्वर 7 और 8 मई को बंद रहेगा। इस दौरान पूरे झारखंड में रजिस्ट्री और म्यूटेशन की सभी सेवाएं अस्थायी रूप से ठप रहेंगी। राजस्व विभाग के मुताबिक, पोर्टल को और सुरक्षित व एडवांस बनाने के लिए मेंटेनेंस चल रहा है। सिस्टम अपग्रेड के तहत कंप्यूटरों के MAC ID और IP Address अपडेट किए जा रहे हैं। इसी वजह से पोर्टल को दो दिन ऑफलाइन रखा गया है।

7-8 मई को जमीन की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री और म्यूटेशन संबंधी कोई काम नहीं होगा। विभाग ने बताया कि 9 मई दोपहर 12 बजे के बाद झारभूमि पोर्टल फिर से चालू हो जाएगा। बुधवार को ही राज्य में 1300 से ज्यादा जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री हुई थी। 29 अप्रैल से पोर्टल अपग्रेड का काम जारी है और अब अंतिम चरण में है। सरकार डिजिटल भूमि रिकॉर्ड को मजबूत करना चाहती है। नागरिक जरूरी दस्तावेजी काम की प्लानिंग पहले से कर लें




