Advertisements
धनबाद: परिवहन विभाग की कड़ाई के चलते डीटीओ ने डीएवी स्कूल की बसों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में फिटनेस, परमिट और जरूरी कागजात में गड़बड़ी मिलने पर स्कूल पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अधिकारियों ने कहा कि स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बच्चों की जान जोखिम में डालने जैसा है। इसी वजह से नियम तोड़ने वालों पर कड़ा एक्शन लिया गया है।
Advertisements
Advertisement

डीटीओ ने बताया कि जिले में स्कूल वाहनों का जांच अभियान लगातार जारी है। हर बस के दस्तावेज, फिटनेस और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से पड़ताल हो रही है।
परिवहन विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को चेताया है कि नियमों का पालन न करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई के बाद दूसरे स्कूल संचालकों में भी खलबली मची है।






