जमशेदपुर : रविवार को जमशेदपुर एसडीओ पारुल सिंह से शताब्दी मजूमदार ने पदभार ग्रहण की। 7 मार्च 2024 को पारुल सिंह एसडीओ के पदभार ग्रहण की थी 6 महीने के कार्यकाल के बाद 2020 बैच के शताब्दी मजूमदार ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसडीओ पारुल सिंह से एसडीओ का पदभार संभाला। इस मौके पर पारुल सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। वहीं शताब्दी मजूमदार ने भी पारुल सिंह को गुलदस्ता देखकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर शताब्दी मजूमदार ने कहा कि वे 2020 बैच की है और इससे पहले जमशेदपुर में ही पीडीआई के पद पर थी उनकी पहली प्राथमिकता है शहर की जो भी लॉ एंड ऑर्डर की समस्या है उसे निदान करते हुए सरकार की दिशा निर्देश का पालन करना है वही पारुल सिंह ने अपने 6 माह के कार्यकाल के बारे में संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा की उन्हें किसी प्रकार की कोई गम नहीं है क्योंकि जितनी उनकी कार्यकाल थी उसमें उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपना कार्य पूर्ण किया है और शहर वासियों का धन्यवाद किया कि उनके सहयोग से ही वह अपनी कार्य पुरी की है।




