जमशेदपुर:सांसद बिद्युत बरण महतो ने झारखंड सरकार पर चुनावी वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता से ₹450 में घरेलू गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
महतो ने तंज कसते हुए कहा कि अब खुद सत्ताधारी नेता सिलेंडर लेकर धरना-प्रदर्शन का ड्रामा कर रहे हैं। यह जनता का ध्यान भटकाने और नाकामी छिपाने की कोशिश है। अगर नीयत साफ होती तो धरने की बजाय पूरे राज्य में सस्ता सिलेंडर देने की व्यवस्था लागू करते।

उन्होंने कहा कि महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग परेशान है। गैस के बढ़ते दामों से घर का बजट बिगड़ गया है, महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में सरकार को राहत देनी चाहिए थी, पर वह सिर्फ प्रचार और दिखावे में लगी है।
सांसद ने मांग की कि सरकार बिना देर किए ₹450 में सिलेंडर योजना लागू करे और चुनावी वादे पूरे करे। चेतावनी दी कि अगर सरकार जिम्मेदारी से भागती रही तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। अब जनता को धरना-नाटक नहीं, ठोस समाधान चाहिए। सरकार को विफलता स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए और जनहित में काम करना चाहिए।




