Advertisements
जमशेदपुर :जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को चोरी के तीन वाहन के साथ गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि 6 और 7 के मध्य रात्रि लगभग 2:30 बजे पुलिस गश्ती के दौरान AIWC स्कूल के समीप एक वाहन में सवार दो लोगों को रोक कर पूछताछ की गई जिसमें उनके द्वारा वाहन के कागजात नहीं दिखा पाए और कड़ाई से पूछने पर उनके द्वारा स्वीकार किया है कि वे लोग वाहन चोरी का कार्य करते हैं,
Advertisements
Advertisement

उनके द्वारा यह भी बताया कि उनके दो अन्य साथी भी है और बारिडीह के खंडहर नुमा घर में दो वाहन को कल पुर्जे खोलकर बचने के लिए रखा हुआ है, जिसके बाद वहां छापामारी कर दो स्कूटी को बरामद किया गया. चारों गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.






