जमशेदपुर : अक्सर देखा जाता है कि राज्य सरकार और केन्द्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी नहीं होने से उस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं और उस लाभ से बचित रह जाते हैं अभी भारत सरकार की भारतीय अंग निर्माण निगम की शाखा राष्ट्रीय वयो श्री योजना द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर वाकर कान का मशीन वेल्ट इत्यादि बहुत सा सामग्री निशुल्क वितरण किया जाता है जिसका कार्यालय जमशेदपुर नोटीफाइड एरिया साकची के पास है

लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले रहें हैं मेरे आग्रह पर इष्ट प्लांट की समाज सेवा महिला अन्नू चौबे बुजुर्गों के लिए समर्पित होकर काम कर रही और वो घर घर जाकर बुजुर्गों से सम्पर्क कर उनको ये सामग्री दिलवाती है अभी तक १३० बुजुर्गों को ये सुविधा दिलवा चुकी है इसलिए आप सभी बुजुर्गों से आग्रह है कि आप स्वयं जाकर या अन्नू चौबे के मो न ८२१०१७९६२१ पर सम्पर्क कर ये सुविधा प्राप्त कर सकते हैं विशेष जानकारी के लिए केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह के मो न ६२०१७०७९६८ पर सम्पर्क करे आशा है आप योजना का अवश्य लाभ उठाइएगा




