दावथ(रोहतास) : 9 मार्च 2025 दिन रविवार को वैश्य समाज रोहतास के तत्वाधान में मालिया बाग के बाबा गणिनाथ मंदिर के परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद प्रसाद गुप्ता ने की जबकि मंच का संचालन अर्जुन गुप्ता सह महेश प्रसाद गुप्ता ने की। आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र एवं फूल माला से किया गया। सभी ने एक दूसरे की गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

सभी ने अपनी अपनी परिचय देकर अपनी बातें भी समाज में रखें। होली मिलन समारोह होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र शाह होली के महत्व को रेखांकित किया। भक्त प्रहलाद की जीवन चरित्र का उदाहरण देते हुए हम सबको भी उनका अनुकरण करना चाहिए जिससे राष्ट्रवाद को बढ़ावा मिलता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा को अपना अस्त्र-शस्त्र बनाया था हम सबको भी कृष्ण की भांति सुदर्शन चक्र एवं राम की भांति आदर्श को महत्व देते हुए अपना मतदान करके करना चाहिए। मिलन के शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार गुप्ता पूर्व अध्यक्ष गुप्तेश्वर गुप्ता लोजपा के नेता जगनारायण शाह समाज के नेता अजय महाजन वीरेंद्र शाह अर्जुन गुप्ता नवनीत शाह हरशु साह सरपंच शिवनाथ प्रसाद इत्यादि। मंच का सफल संचालन शिक्षक महेश प्रसाद गुप्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन गुप्ता ने की। जिला स्तर पर होली मिलन का कार्यक्रम सासाराम सत्यम सर्विसिंग सेंटर वेदा में 11 मार्च को दोपहर 12:00 बजे दिन में होगी इसके लिए सभी को भाव भरा निमंत्रण भी दिया गया।




