Saraikela (संजीव मेहता) : मिथिला संकीर्तन मंडली के होली मिलन समारोह में विधायक सरयू राय शामिल हुए. बता दें कि मिथिला संकीर्तन मंडली अपना वार्षिक होली मिलन समारोह 1963 से अनवरत आयोजित करता रहा है. इस साल भी वीर कुंवर सिंह मैदान रोड नo 7/8 आदित्यपुर 2 में धूम धाम से मनाया गया. जिसमें दूर दूर से आये कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम से समा बांधा.

जिसमें लोग देर रात तक होली के रंग में रंगे नजर आये. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक सरयु राय के साथ रविन्द्र झा उर्फ नट्टु झा, डॉ नकुल प्रसाद चौधरी, अंबुज कुमार, दिवाकर झा आदि शामिल रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण झा, रंजीत नारायण मिश्रा, संतोष झा, आयुष कुमार झा, शंकर ठाकुर, शर्वेश खां, बम बम झा , दीपक राय, निरंजन झा , शशि भूषण, आदि कार्यकर्ताओं का काफी योगदान रहा.




