जमशेदपुर पटमदा : जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, धर्मपत्नी बिंदुवाला महतो के साथ लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं के समाधान में जुटे हुए हैं। राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाएं, बिजली, सड़क, पेयजल तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर वे हमेशा लोगों के बीच उपस्थित रहकर लोगों के कार्य करते हैं। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि खगेन महतो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। किसी जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हो या किसी गांव की बुनियादी समस्या को प्रशासन तक पहुंचाना, वे तत्परता से अपनी भूमिका निभाते हैं। उनकी धर्मपत्नी बिंदुवाला महतो भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर उनके साथ, भागीदारी निभाती हैं,। जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

लगातार जनसंपर्क और सेवा भाव के कारण क्षेत्र में यह चर्चा भी होने लगी है कि आने वाले समय में खगेन महतो विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश कर सकते हैं। जनता के बीच भी उनकी लोकप्रियता और समर्थन को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में भी ऐसी चर्चाएं तेज हैं। जनता का मानना है कि जो जनप्रतिनिधि सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है, वही वास्तविक नेतृत्व का हकदार होता है, और खगेन महतो इसी कसौटी पर खरे उतरते दिखाई दे रहे हैं।





