जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना घटित हुयी थी जिसमे पुलिस ने हथियार के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है. इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एस पी ललित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कदमा रामजन्म नगर बिहारी बस्ती मे समीर नाग और आशु कर्मकार के बीच क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

इसे लेकर घटना के दिन 10 जून को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई इसी बीच आशु कर्मकार ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद वरीय अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित का घटना में शामिल चार अभियुक्तों को एक पिस्टल चार जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी ने यह भी बताया कि इस घटना में और भी दो अन्य लोग फरार है जिनकी भी जल्द ही गिरफ़्तारी कर ली जाएगी.





