रोहतास: रोहतास जिले के कराकाट थाना प्रभारी विवेक कुमार के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पुलिस द्वारा ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे। इसी अभियान के कड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए संतोष पासवान नामक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी संतोष पासवान, निवासी जयंश्री थाना कराकाट, जिला रोहतास के निवासी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कराकाट थाना की टीम को गुप्त सूचना मिली, सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान संतोष पासवान के पास से अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अवैध शराब की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।






