वैशाली : खबर बिहार के हाजीपुर से है जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव, पेपरलेस निबंध कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के बाद CM सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र चौधरी हेलीकॉप्टर से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए जैसे ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर आसमान में उड़े और जाकर एक ही जगह पर रुक गई, एक ही जगह पर लंबे समय तक उड़ती रही तकरीबन 3 मिनट से अधिक का समय लगा नीचे अधिकारी और सरक्षाकर्मी कुछ समझ नहीं पा रहे थे।

सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी और अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को खाली कराने लगी,लोगो के बीच अफरा तफरी मच गई। लोग हेलीपैड के पास से दौड़कर भागने लगे। एक समय ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर दोबारा से इस हेलीपैड पर लैंडिंग करने वाली है लेकिन ऐसा नहीं हुआ 3 मिनट से अभी तक हवा में उड़ती रही और नीचे अधिकारी लोगों को हटाने में लगे रहे। लेकिन फिर से सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर आसमान में उड़ी और पटना के लिए रवाना हो गई। काफी देर तक आसमान में एक ही जगह पर हेलीकॉप्टर उड़ने की वजह यह सामने आया है कि रूट लाइन कंफर्म नहीं होने के कारण एक ही जगह पर हेलीकॉप्टर आसमान में उड़ती रही।






