Saraikela (संजीव मेहता) : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतनेवाले BLO एवं BLO सुपरवाइजर पर अब कार्रवाई होगी. रांची जिला में कुछ लापरवाह BLO एवं BLO सुपरवाईजर को चिन्हित कर कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है. इन पर निलंबन, कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई तक हो सकती है.

सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और ऐसे पदाधिकारियों/कर्मियों पर नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतर्गत जिले में Enumeration Form वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा आज आयोजित बैठक में जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के संबंधित निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बता दें कि सरायकेला के नगर निगम क्षेत्र में भी इस तरह की लापरवाही देखी जा रही है, जिससे आम नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.






