हजारीबाग: हजारीबाग जिले के नवाबगंज स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में बच्चेदानी (यूटेरस) के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो जाने से जमकर हंगामा हुआ। मृतका की पहचान पदमा प्रखंड के तिलैडीह गांव निवासी सुशीला देवी (पति- किशोरी भुइयाँ) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि महिला को बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि महिला की हालत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने समय पर उचित जानकारी नहीं दी और न ही किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने के लिए रेफरल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया। इसको लेकर परिजनों ने नर्सिंग होम प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, न्याय और उचित मुआवजे की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल परिसर में कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह जांच का विषय है कि उपचार या ऑपरेशन के दौरान किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के निष्कर्ष के बाद ही जिम्मेदारी तय हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी






