Saraikela (संजीव मेहता) : संथाल में बुनियादी सुविधा और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बीजेपी नेता सीता सोरेन सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलीं. संथाल परगना की समस्या को लेकर लोकभवन पहुंची सीता सोरेन ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.
दुमका सहित पूरे संथाल के साथ राज्य सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से दुमका में प्रवास करने का आग्रह किया. सीता सोरेन ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि संथाल परगना के आदिवासियों को मुख्यमंत्री भूल चुके हैं.

राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हालत यह है कि जामलाड़ा में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधा का घोर अभाव है. जिसके कारण पलायन जारी है. मुख्यमंत्री संथाल की जनता को सपने दिखा रहे हैं. 2029 का चुनाव बदलाव का होगा, क्योंकि जनता जाग चुकी है.






