Author: A K Mishra

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के मित्तल मोटर्स शोरूम में , पूरे झारखंड में हीरो न्यू ग्लैमर बाइक की 7 हजार यूनिट का आंकड़ा पूरा होने का जश्न मनाया गया। इस खास उपलब्धि के अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर जितेंद्र अग्रवाल ने अपने पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ केक काटकर खुशी मनाया। इस उपलब्धि के अवसर पर शोरूम परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शोरूम के प्रोपराइटर जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और कंपनी की गुणवत्ता का प्रतीक है। उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर :परसुडीह थाना अंतर्गत गदरा में डकैती की योजना बनाते चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. घटना के बारे में सिटी एस पी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते दिन गुप्त सूचना मिली की भूमिज टोला के प्राथमिक विद्यालय मैदान में कुछ अपराधी अपराध के नियत से जुटे हुए है। जिसके बाद डीएसपी तौकीर आलम, परसुडीह और गोविंदपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के साथ मैदान की घेराबंदी की जहां से तीन युवकों को हिरासत को लेकर पूछताछ करते हुए तलाशिली गई जिनके पास से एक देशी पिस्टल…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता):हरियाणा के गुरुग्राम(गुड़गांव) में मजदूरी के दौरान जान गंवाने वाले झारखंड के मजदूरों के परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया है. भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सरायकेला जिले के कांड्रा स्थित एक निजी होटल में आयोजित संवेदना बैठक में शिरकत की और पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान किया. इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले छह मजदूरों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है. उन्होंने भाजपा परिवार और समाज की ओर से संवेदना प्रकट की. मंत्री ने केंद्र सरकार की…

Read More

बिहार: सारण जिले के रामपुर अटौली में आयोजित होने वाले अखंड अष्टयाम यज्ञ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के बीच जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है। 12 अप्रैल 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से अखंड अष्टयाम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन सती स्थान, रामपुर अटौली में किया जाएगा, जहां निरंतर हरिनाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन की धारा प्रवाहित…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलबम ट्रांसपोर्ट एजेंसी में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप “ऑनरेक्स” बरामद किया है, जिसकी कुल संख्या 20 पेटी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रांसपोर्ट एजेंसी के माध्यम से अवैध नशीली दवाओं की खेप शहर में पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एजेंसी में रेड डाली। छापेमारी के दौरान पुलिस ने…

Read More

रांची:राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचलें तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार आईएएस,आईपीएस अधिकारियों के बीच अपनी पसंदीदा पदस्थापना को लेकर सभी अपनी-अपनी गोटी सेट करने में लगे हुए हैं। रांची इन दिनों अधिकारियों की गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है, जहां अलग-अलग स्तर पर मुलाकातों और बैठकों का दौर लगातार होने की चर्चाएं हो रही है। सूत्रों के अनुसार, कई अधिकारी अपनी वर्तमान पोस्टिंग से संतुष्ट नहीं हैं और बेहतर या प्रभावशाली पदों की तलाश में जुटे हुए हैं। इसके लिए वे राजनीतिक, प्रशासनिक संपर्कों को मजबूत करने, वरिष्ठ नेताओं और…

Read More

रांची : फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में घटित चाकू बाजी की घटना के 6 वर्ष बाद आरोपी को साक्ष्य के आभाव मे बरी कर दिया गया. घटना 2020 में ह्युम पाइप निवासी बबलू प्रसाद और कल्याण नगर के रहने वाले पार्थ प्रीतम मलिक के बीच साकची बाटा चौक में फुटपाथ में दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमे हुए चाकू बाजी की घटना में बबलू प्रसाद को अभियुक्त बताते हुए मुकदमा संख्या एस टी 65/2020 में भारतीय दंड संहिता की धारा 307,323,/34 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस पूरे मुकदमे में बचाव…

Read More

रांची : सरायकेला खरसावां जिले में इन दिनों अपराध और अवैध कारोबार पर खुफिया विभाग की निगाहें बनी हुई है। कोल्हान के कोलाहल में अब अगला बारी किसकी है, यह चर्चाएं बड़ी जोरों से चल रही है। कुछ दिनों पूर्व ही चौका थाना क्षेत्र में सरायकेला खरसावां जिले के डीसी नीतीश कुमार सिंह के आदेश पर उत्पाद विभाग द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर छापामारी में मिले भारी मात्रा में अवैध कारोबार के कारोबार की भंडाफोड़ से चौका थाना इन दिनों चर्चाओं और सुर्खियों में है ।जहां सूत्रों के अनुसार,खुफिया विभाग की निगाहें भी अब इन क्षेत्रों में अवैध कारोबार…

Read More

जमशेदपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अरका जैन विश्वविद्यालय के नर्सिंग स्कूल द्वारा सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम (सीआईकेएस), एनसीसी यूनिट और उन्नत भारत अभियान (यूबीए) सेल के सहयोग से तथा एसएनएआई के साथ मिलकर मोहनपुर, गम्हरिया में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था— “स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों और विज्ञान के साथ खड़े हों”। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे हुई, जिसमें नर्सिंग छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में ग्रामीण समुदाय के बीच स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर गांव में एक…

Read More

जमशेदपुर :करनडीह स्थित एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीसी पीएनडीटी अधिनियम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सदर अस्पताल जमशेदपुर की ओर से महाविद्यालय के आई क्यू ए सी,एन सी सी एवं एन एस एस के सहयोग से संपादित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ कमलेश कुमार प्रसाद ने कहा कि पीसी पीएनडीटी अधिनियम हेतु जागरूकता जरूरी है। भ्रूण हत्या निषेध है। इस अपराध के लिए कठोर दंड है। लिंग जांच कराने वाले अपराधी को पांच साल की सजा एवं लाखों का जुर्माना हो सकता है। सदर अस्पताल द्वारा लड़कियों के लिए…

Read More