सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के मित्तल मोटर्स शोरूम में , पूरे झारखंड में हीरो न्यू ग्लैमर बाइक की 7 हजार यूनिट का आंकड़ा पूरा होने का जश्न मनाया गया। इस खास उपलब्धि के अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर जितेंद्र अग्रवाल ने अपने पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ केक काटकर खुशी मनाया। इस उपलब्धि के अवसर पर शोरूम परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शोरूम के प्रोपराइटर जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और कंपनी की गुणवत्ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जिस तरह से हीरो न्यू ग्लैमर बाइक को अपनाया है, वह मित्तल मोटर्स के लिए गर्व की बात है।

इस पर अवसर पर मित्तल मोटर शोरूम के प्रोपराइटर जितेंद्र अग्रवाल,हीरो मोटोकॉर्प डेप्युटी मैनेजर पंकज कुमार झा , जिला ओलंपिक एसोसिएशन सिकंदर महतो,रिंकू कुमार कर, दीपक महतो एवं अन्य पदाधिकारी कर्मचारी शोरूम के उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस सफलता को टीमवर्क और समर्पण का परिणाम बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि मित्तल मोटर्स ने हमेशा ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया है, जिसका ही परिणाम है कि आज यह शोरूम क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शोरूम प्रबंधन को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के संकल्प के साथ किया गया।




