जमशेदपुर :परसुडीह थाना अंतर्गत गदरा में डकैती की योजना बनाते चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. घटना के बारे में सिटी एस पी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते दिन गुप्त सूचना मिली की भूमिज टोला के प्राथमिक विद्यालय मैदान में कुछ अपराधी अपराध के नियत से जुटे हुए है।
जिसके बाद डीएसपी तौकीर आलम, परसुडीह और गोविंदपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के साथ मैदान की घेराबंदी की जहां से तीन युवकों को हिरासत को लेकर पूछताछ करते हुए तलाशिली गई जिनके पास से एक देशी पिस्टल तीन जिंदा गोली बरामद की गई. जिनके द्वारा बताया गया कि वे लोग एक नया गैंग बनाकर ट्रांसपोर्टरों से रंगदारी वसूलने और डकैती की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, जिसका मास्टर माइंड शिव नारायण राजक उर्फ़ चिदू है।

जिसके बाद पुलिस ने बारिगोड़ा में छापामारी कर उसे भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस इस गिरफ्तार को नया गैंग बनने से पहले विफल करने को सफलता के रूप में देख रही हैं, वही सीटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. फिलहाल पुलिस ने चारों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं पिस्टल के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर रही है ताकि उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके.




