रांची : सरायकेला खरसावां जिले में इन दिनों अपराध और अवैध कारोबार पर खुफिया विभाग की निगाहें बनी हुई है। कोल्हान के कोलाहल में अब अगला बारी किसकी है, यह चर्चाएं बड़ी जोरों से चल रही है। कुछ दिनों पूर्व ही चौका थाना क्षेत्र में सरायकेला खरसावां जिले के डीसी नीतीश कुमार सिंह के आदेश पर उत्पाद विभाग द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर छापामारी में मिले भारी मात्रा में अवैध कारोबार के कारोबार की भंडाफोड़ से चौका थाना इन दिनों चर्चाओं और सुर्खियों में है ।जहां सूत्रों के अनुसार,खुफिया विभाग की निगाहें भी अब इन क्षेत्रों में अवैध कारोबार को लेकर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग द्वारा चांडिल सर्किल क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार को लेकर सक्रिय है और निगाहें बनाए हुए हैं। पूर्व में भी चौका थाना प्रभारी अवैध कारोबार की शिकायत के जांच के बाद लाइन क्लोज किए जा चुके हैं। चांडिल सर्कल पूर्व से ही सुर्खियों और विवादों में रहते आ रहा है। पूर्व में डीजीपी के आदेश पर , दिए गए निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव को भी सस्पेंड किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग लगातार इन दिनों कोल्हान के सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध कारोबार , एवं आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध से संबंधित रिपोर्टिंग कर रही है।
जिसके आधार पर और भी कोल्हान के कोलाहल में कुछ थानेदारों पर गाज गिरने की संभावनाएं बताई जा रही है। बढ़ने वाले थाना क्षेत्र में अपराध और अवैध कारोबार और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारीयों पर पुलिस मुख्यालय की निगाहें बनी हुई । जो पदाधिकारी पर गाज बनकर गिर सकती है। वहीं पूरे मामले में जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया ,परंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हुआ। वही कोल्हान के वरीय पदाधिकारी से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया। परंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया, वहीं बताया गया की साहब छुट्टी पर हैं।




