
Jharkhand
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस
Author: A K Mishra
गिरिडीह : गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड के बदडीहा-2 पंचायत में कथित अवैध पत्थर खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक दिव्यांग शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध खनन की शिकायत करने की कीमत अब उनके पूरे परिवार को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हथियारबंद लोग उनके घर पहुंचे, मारपीट की, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। बदडीहा-2 निवासी दिव्यांग देवनंदन राय ने जमुआ थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि 3 जुलाई की रात…
रांची : झारखंड सरकार राज्य को उन्नत तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की भावी डिजिटल विकास रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। इस पहल का उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नई तकनीकों के माध्यम से औद्योगिक निवेश आकर्षित करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा नवाचार को प्रोत्साहन देना है। सम्मेलन में देश-विदेश की प्रमुख तकनीकी कंपनियों, उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी होगी। पहली बार रांची में प्रस्तावित आईटी पार्क को बड़े निवेश केंद्र…
जमशेदपुर: अरका जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू) ने कैंपस प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी में अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस मोटर्स की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के 30 विद्यार्थियों का कंपनी में अंतिम रूप से चयन हुआ है। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता साबित की। चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति जूनियर ऑपरेटर (Jr. Operator) पद पर हुई है। ये कंपनी के मैसूर (कर्नाटक) स्थित संयंत्र में योगदान करेंगे। चयनित विद्यार्थियों में बीबीए के 15, बीकॉम के 9, बी.टेक (कंप्यूटर साइंस…
जमशेदपुर : देश के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 4 जुलाई का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट से भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए रवाना की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद कर पूरे झारखंड का मान बढ़ाया। तनीषा गौतम का चयन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए किया गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि, जमशेदपुर में हुई शिक्षा, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई और गुजरात…
जमशेदपुर : औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में टाटा मोटर्स और एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में 35 नई कमर्शियल गाड़ियों के डिलीवरी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पहले चरण में 35 में से 5 गाड़ियां ग्राहक केपीएस लॉजिस्टिक्स को सौंपी गईं। समारोह में टाटा मोटर्स के एरिया सेल्स मैनेजर प्रकाश चंद्रा, एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स के चिन्ना डायरेक्टर हरेंद्र सिंह व पार्टनर डायरेक्टर प्रशांत कुमार तिवारी और बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे। टाटा मोटर्स के एरिया सेल्स मैनेजर प्रकाश चंद्रा ने बताया कि वाहन प्राप्त करने वाले ग्राहक ईस्टर्न ज़ोन के प्रमुख…
साहब, कुर्सी का सबसे बड़ा भ्रम यही होता है कि उस पर बैठा आदमी खुद को अजर-अमर समझने लगता है। उसे लगता है कि उसके इशारे के बिना पत्ता भी नहीं हिलेगा। लेकिन समय मुस्कुराता है, क्योंकि उसे पता होता है कि जिसकी कलम आज दूसरों की तकदीर लिख रही है, कल वही अपनी पोस्टिंग, प्रतिष्ठा और पहचान बचाने की जद्दोजहद करता नजर आ सकता है।समय का खेल बड़ा निराला है। कल तक जिनके दफ्तर के बाहर गाड़ियों की कतार लगी रहती थी, आज उनके फोन की घंटी तक खामोश हो जाती है। जो लोग कभी मिलने का समय नहीं…
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के समाजसेवी बी. पी. सिंह, निवासी आदित्य गार्डन, द्वारा यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार को आदित्यपुर टोल के समीप हैंड सिग्नल लाइट का वितरण कर दिया गया। यह सराहनीय पहल रात्रि के समय यातायात संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होगी। हैंड सिग्नल लाइट के उपयोग से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी सड़क पर सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन का लाभ प्राप्त होगा। समाजसेवी बी. पी. सिंह का यह जनहितकारी एवं प्रेरणादायक कार्य सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके इस सहयोग…
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त-नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के क्रूज होटल मधुबन होटल और पारस हाइट एवं अन्य विभिन्न बार एवं रेस्टोरेंटों की जांच की गई। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में लाइसेंस, सीसीटीवी व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। संचालकों को सभी सरकारी नियमों का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि 21 वर्ष से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को बार में प्रवेश या शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी। डीजे, लाइव म्यूजिक या अन्य कार्यक्रम…
रांची : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के तबादलों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी आपराधिक घटना के बाद केवल संबंधित जिले के एसपी का चेहरा बदल देना अपराध नियंत्रण का स्थायी समाधान नहीं है। इससे व्यवस्था की मूल कमियां दूर नहीं होतीं और अपराध की चुनौती बनी रहती है। राहुल मुर्मू ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस तंत्र को पर्याप्त संसाधन, आधुनिक तकनीक, पर्याप्त पुलिस बल, खुफिया तंत्र की मजबूती और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था…
Saraikela (संजीव मेहता):आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर झारखंड सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO), सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के बीच एक उच्च स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले देवतुल्य कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, बेहतर क्राउड मैनेजमेंट, सुगम जलार्पण, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था तथा वीआईपी (VIP) पूजा के स्वरूप को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई. * बैठक में लिए गए…