
जमशेदपुर : जमशेदपुर 12 वीं विज्ञान का लिक पेपर की परीक्षा के रिजल्ट पर रोक लगे और 11वीं प्रश्न पत्र 3 दिन पहले भेजने वाले प्रकरण में दोषी कर्मचारी पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ के बेनर तले जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के बाहर जैक चेयरमैन का पुतला दहन किया गया बता दे की इंटर 12 वीं की विज्ञान की परीक्षा जिसमे फिजिक्स ,केमिस्ट्री ,बायोलॉजी, मैथ, का प्रश्न पत्र परीक्षा से 40 मिनट पहले टेलीग्राम एवम व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया था। उसी तरह उस सभी परीक्षा को रद्द किया जाय और उसके रिजल्ट को रोका जाए नही तो आजसू छात्र संघ जोरदार आंदोलन करेगा। ग्यारहवीं की परीक्षा का प्रश्न पत्र 2 दिन पहले सभी महाविद्यालय में भेज दिया गया आखिर ऐसा गलती विभाग के तरफ से और किनके आदेश से ऐसा हुआ है। इसकी जांच करते हुए लीक हुए सभी परीक्षाओं को रद्द करते हुए, रिजल्ट रोकने की मांग की है। आजसू छात्र संघ ने की ही अन्यथा जोरदार आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।




