
जमशेदपुर : टाटा स्टील के संस्थापक दिवस के उपलक्ष में जुबली पार्क के मुख्य गेट को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। कंपनी द्वारा प्रशासनिक विभाग से मांगी गई अनुमति में 26 से 7 तारीख तक की मांग की गई थी। लेकिन कंपनी को 28 फरवरी से 7 मार्च तक ही प्रशासन की ओर से अनुमति प्रदान की गई है।बंद करने के करने के कारणों को उलेख किया गया है कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्थापक दिवस पर जुबली पार्क में लाइटिंग और बिजली तार की मरम्मत की जानी है।ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि कोण से आवागमन बंद करना अनिवार्य है, बता दे की 10 दिनों की बंदी में 28 से 2 मार्च तक आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगी जबकि 3 मार्च से 7 मार्च तक विद्युत सजा के दर्शन के लिए पैदल आने वालों के लिए खुली रहेगी।8 से पुनः पूर्व की तरह आवागमन सुचारू हो जाएगी इसे लेकर एक नोटिस बोर्ड भी दोनों छोर के गेटों में लगा दी गई है।




