जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त जमशेदपुर के ज्ञापन 705 दिनांक 30 4 2026 के आलोक में जिला में बन रहे विभिन्न प्रकार के आवासों का निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 2 5.2026 को पटमदा प्रखंड में प्रशिक्षण समन्वयक पीएमएवाई जी के द्वारा प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार दास, समाजसेवी विश्वनाथ महतो के साथ संयुक्त रूप से महुलबना पंचायत एवं कमलपुर पंचायत में लंबित आवासों का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित लाभुकों से बातचीत कर काम अवरोध का कारण पूछा गया।

यह स्पष्ट हुआ कि पंचायत सेवक के द्वारा ठीक ढंग से मॉनिटरिंग नहीं करने के कारण एवं समय पर जिओ टाईग नहीं करने के कारण आवासों का निमार्ण कार्य निलंबित है। तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिया गया की 5 दिन के अंदर सभी लंबित आवासों का कार्य पूर्ण करायें अन्यथा उनके विरुद्ध कर्तव्यहीनता के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। संबंधित मुखिया एवं वार्ड सदस्य से आग्रह किया गया ,कि वह भी अपने स्तर से मॉनिटरिंग कर जल्द से जल्द विभिन्न प्रकार की लंबित आवासों का कार्य पूरा करने में सहयोग करेंगे ।
इसके बाद प्रखंड कार्यालय में 3:00 बजे से सभी पंचायत सचिवों के साथ एक मीटिंग रखा गया जिसमें सभी को तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ऐसा नहीं करने पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए उनका वेतन तत्काल स्थगित किया जाएगा।




