सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत दिनांक 01.05.2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान कपाली थानेदार धीरंजन कुमार द्वारा चलाए जा रहा था। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध लक्जरी वाहन Mahindra XUV700 तेज गति एवं खतरनाक तरीके से भागता हुआ नजर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डैमडूबी में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोकने में सफलता हाथ लगी ।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 04 गोवंशीय पशु लदे पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध परिवहन से जुड़ा प्रतीत हुआ, जिसमें किसी संगठित सिंडिकेट की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा उसमें सवार लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

इस पूरे प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित रूप से की जा सके।




