
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा स्तिथ सूर्यमंदिर कमिटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के तीसरी सोमवरी पर श्रावण जलाभिषेक यात्रा आयोजन किया गया। यह यात्रा बारीडीह बस्ती स्तिथ हरी मंदिर मैदान से आरंभ होकर सिद्धगोडा सूर्यमंदिर में संपन्न हुआ।इस वर्ष कमिटी के और से सुल्तानगंज से टैंकर के माध्यम से जल लाया गया जिसे यात्रा में शामिल सैंकड़ों महिलाओं ने जल कलश में लेकर भगवान भोलेनाथ पर समर्पित की इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवम ओडिसा के राज्यपाल माननीय रघुवर दास शामिल हुए उनके साथ सूर्य मंदिर के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह,कमिटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे यात्रा की शुरुआत हरी मंदिर मैदान में पंडितो के मंत्रोचारण के बीच जल संकल्प कराया गया जिसके उपरांत राज्यपाल सहित अन्य ने जल उठाव कर सैकड़ो कलश यात्रियों के साथ पदयात्रा कर सूर्य मंदिर पहुंचे जहां राज्यपाल ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की वही श्रद्धालुओ के लिए अरघा के माध्यम से जल चढ़ाने की व्वयवस्थ की गई थी वही यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र बोल बम के नारों से गूंजता रहा।
इस पावन मौके पर राज्यपाल रघुवर दास ने कहा की मातृ शक्ति नारी शक्ति की इस यात्रा में अहम भूमिका है मंदिर कमिटी प्रत्येक वर्ष जलाभिषेक यात्रा का आयोजन करती है ताकि जो लोग देवघर नही जा पाते है वे इस यात्रा के माध्यम से जलाभिषेक कर सके इस वर्ष कमिटी सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में 12 ज्योतिंग भी स्थापित की है जिसका दर्शन कर पूजा अर्चना कर सकेंगे उन्होंने कहा की वे भोले नाथ से जमशेदपुर,,पूरे झारखंड ,ओडिसा और देश वासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की है। वही मंदिर के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने भी जलाभिषेक यात्रा में शामिल होकर भगवान शिव से शहर वासियों और उनके परिवार की रक्षा सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सावन महीने की शुभकामनाएं दी।





