
जमशेदपुर : झारखंड की मिट्टी से जुड़े और मजदूरों के नेता निर्मल महतो के शहादत दिवस पर झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। यह जिला कार्य समिति की बैठक में तैयारीयो के दौरान चर्चा करते हुए कही गई। झामुमो जिला समिति की बैठक रविवार को कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में 8 अगस्त को निर्मल महतो के शहादत दिवस की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री और विधायक शामिल होंगे। सभी प्रखंडों से अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आह्वान किया गया। बैठक में झारखंड सरकार की 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने की योजना पर भी चर्चा हुई।
समिति ने इस योजना से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के लिए प्रखंड और पंचायत के पदाधिकारियों से सहयोग करने का आग्रह किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।





