
जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रथम भूमिहार महिला समाज द्वारा साकची के होटल जीवा में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। आपको बता दे इस आयोजन में शहर के साथ साथ दूसरे जिले से महिलाए भी शामिल हुई , इस दौरान सावन क्वीन, सावन गीत और नृत्य की प्रस्तुति समेत कई मनोरंजन के खेल आयोजित किए गए। सावन मिलन समारोह में आये हुए सभी विशेष परिधान पहनी हुईं महिलाओं को को रिर्टन गिफ्ट भी दिया गया। इस दौरान आगामी दिनों में समाज द्वारा किए जाने वाले समाजहित के कार्यों पर भी चर्चा की गई। साथ ही साथ महिलाओं ने जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
यह आयोजन महिलाओं के लिए एक आनंददायक और सांस्कृतिक अनुभव था, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और एक दूसरे के साथ जुड़कर खुशियों का आनंद लिया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुधाकुमारी, उपाध्यक्ष सुरभी सिंहा, कोषाध्यक्ष सीमा राय, मीडिया प्रभारी अर्चना सिंह कार्यकारणी करुणा सिंह ,वीणासिंह, मधु सिंह एवम महिलाओं का योगदान रहा।





