रांची : अनुदीप सिंह, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चंदवारा थाना अंतर्गत ग्राम थाम के निवासी अमित कुमार एवं महेश रजक के द्वारा अपने अपने घरों में काफी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर परिवहन एवं बिक्री हेतु रखे हुए है। ऐसी सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा पु०अ०नि० धनेश्वर कुमार, थाना प्रभारी, चंदवारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम थाम स्थित अमित कुमार एवं महेश रजक के घरों पर बारी बारी से छापामारी की गयी, जिस क्रम में अमित कुमार के घर से विभिन्न ब्रांड व विभिन्न मात्रा के कुल 104 बोतल अंग्रेजी शराब / बीयर बरामद किया गया, जिस संदर्भ में अमित कुमार द्वारा कोई बैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, तत्पश्चात अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया एवं बरामद अद्दों को जप्त किया गया। तत्पश्चात महेश रजक के पर छापामारी की गयी, किंतु पुलिस को देखकर महेश रजक भागने में सफल हो गया। उसके घर से विभिन्न ब्रांड व विभिन्न मात्रा के कुल 129 बोतल अंग्रेजी शराब / बीयर बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 104+129 = 233 बोतल (अंग्रेजी शराब 2.250 लीटर एवं बीयर 122.980 लीटर कुल 125.23 लीटर) अंग्रेजी शराब / बीयर बरामद किया गया। इस संबंध में चंदवारा थाना कांड सं० 80/25, दिनांक 11.10.2025 धारा 274/275/3(5) बी0एन0एस0 एवं 47 (a) उत्पाद अधिनियम दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब की बिकी, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरूध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




