Saraikela (संजीव मेहता) उषा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ए.एन.एम. एवं जी.एन.एम. के सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर नर्सिंग के विद्यार्थियों ने समाज की सेवा निष्ठा, समर्पण और नैतिक मूल्यों के साथ करने की शपथ ली.

कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक ऋतुराज कुमार सिंह, उप प्राचार्या नीतु उपाध्याय, खुशबू मैम तथा मीरा मैम विशेष रूप से उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे में सेवा, करुणा और मानवता को सर्वोच्च रखने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पूरे समारोह में उत्साह और गरिमा का माहौल देखने को मिला. उषा कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.




