दिल्ली ( प्रतीक सिंह ) : लखनऊ से एक बेहद दुखद समाचार आ रही है। आज सुबह गुरुवार तड़के किसान पथ पर एक एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। यह बस बिहार से दिल्ली की ओर जा रही थी और इसमें करीब 80 मुसाफिर सवार थे।

घटना तड़के करीब पांच बजे सुबह कि है जो बिहार से दिल्ली जा रही थी । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले धुआं बस के भीतर भरने लगा ,फिर कुछ ही क्षणों में आग की लपटें उठने लगीं। उस समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे भगदड़ मच गई। बताया गया कि बस के चालक और परिचालक आग लगते ही वाहन से कूदकर भाग गए। ड्राइवर की सीट के पास एक अतिरिक्त कुर्सी लगी हुई थी, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। कई लोग नीचे गिर गए और बाहर नहीं निकल पाए।स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब राहतकर्मी बस के भीतर पहुंचे, तो उन्हें पांच यात्रियों के जले हुए शव मिले।




