Advertisements
जमशेदपुर : जेम्को चौक के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई।उसकी पहचान मनीफीट वीर बिरसागढ़ बस्ती का रहने वाले 20 वर्षीय संदीप के रूप में की गईं है।मिली जानकारी के अनुसार संदीप बुधवार रात वह अपने बड़े भाई चंदन दास को टाटा मोटर्स में ड्यूटी पर छोड़कर बुलेट से घर लौट रहा था।
Advertisement

कुछ लोगों का कहना है कि किसी मवेशी को बचाने में हादसा हुआ है,जबकि कुछ का कहना हैं की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है।फिलहाल घटना के बाद गंभीर रूप से घायल संदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया गया।इधर सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement




