सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना अंतर्गत राधा स्वामी गेट के पास कुल्हाड़ी से दंपती पर हमला कर राजे 11:45 बजे हमलावरों ने घायल कर दिया गया। हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सीता माझी और उसका पति रितेश बिरूवा शामिल है । दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टर उनकी नाजुक हालत गंभीर बताते हुए इलाज शुरू की, परंतु रिम्स ले जाने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त दंपति घर पर अकेले थे उनके बच्चे पास के दूसरे मकान में थे। अचानक हाला सुनकर लोग जुटे, तब तक हमलावर भाग चुके थे। सूचना मिलने पर आर आई टी थाना प्रभारी विनय कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि देर रात पति रितेश बिरूवा की मौत हो गई। वहीं पत्नी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए छापामारी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं।




