सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी द्वारा टाटा कांड्रा मेन रोड सुधा डेयरी के पास ड्रंकन ड्राइव अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत काफी देर तक चेकिंग किए गए और लोगों को जागरूक भी किए गए। इस अभियान में गाड़ियों को चेक करते हुए ड्रंकन ड्राइव अभियान के तहत कई लोगों को चेक किया गया और फाइन किया गया। ड्रंकन ड्राइव अभियान के तहत ट्रिपल लोडिंग, कागजों की जांच सहित कई गाड़ियों का फाईन किया गया ।

यह अभियान पूरे जिले के सभी जगहो पर चलाए जाएंगे। वहीं ट्रैफिक थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग ट्रॉफीक विभाग के नियमों को पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।




