जमशेदपुर : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित मुरली पारा मेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज प्रांगण में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।जिसमें कॉलेज के तीनों स्ट्रीम- ड्रेसर ,डीएमएलटी तथा ओटी के सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज में कार्यरत सभी कर्मचारीयों एवं शिक्षकों को घाटशिला के फायर ऑफिसर रामाशीष राम के द्वारा मॉक ड्रिल कराकर आग लगने के विभिन्न कारणों, जैसे शॉर्ट सर्किट,गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल और केरोसिन से लगने वाले आग एवं गर्मियों में घर्षण के द्वारा लगने वाले आग से कैसे बचाव करे एवं उसे कैसे बुझाये इस बारे में जानकारी दी गई।

इस बारे कॉलेज के डायरेक्टर डॉ नूतन रानी ने अक्सर देखा जाता है कि जब किसी कारण से घर या भवनों में आग लगती है तो लोग असमंजस में रहते है कि आग को कैसे बुझाया जाय और जल्दबाजी में गलतियां भी कर बैठते है,इसी के मद्देनजर इस मॉक ड्रिल के माध्यम से खुद को और दूसरों को सुरक्षित करते हुए आग बुझाने का गुर सिखाया गया,जिससे सभी ने काफी अहम अनुभव प्राप्त किए।इस मौके पर कॉलेज की अध्यक्ष डॉ नूतन रानी, प्रिंसिपल डॉ शालिनी , अतिथि दीपक शर्मा, अंतर्यामी कामेला, कर्मचारी सरिता हांसदा, सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।




