जमशेदपुर:एक ओर जहां जमशेदपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतरकर अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर आधे सड़क पर टेंपो वालों का कब्जा बरकरार है. पिछले एक सप्ताह से ट्रैफिक डीएसपी और सीटीएसपी शहर के विभिन्न नो पार्किंग वाले क्षेत्रों में सड़क पर उतरकर अभियान चला रहे हैं।
इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों और सड़क किनारे लगने वाले ठेले खमोचो वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई इसके बाद कई क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुई है लेकिन जमशेदपुर के व्यस्ततम सड़कों में से आने जाने वाले साकची क्षेत्र में टेंपो वालों की मनमानी अभी भी जारी है, साकची गोलचक्कर के चेकिंग पॉइंट हो या फिर आई हॉस्पिटल के समीप इन टेम्पो वालों का आधे सड़क पर कब्ज़ा है.

ट्रैफिक पुलिस के सामने ही बीच सड़क पर पैसेंजर बैठाते हैं और उतारते है जबकि आई हॉस्पिटल के समीप लोगो ने सड़क को ही स्टैंड बना रखा है लेकिन इन्हें हटाने की जुर्रत वहाँ खड़े ट्रैफिक पुलिस वाले नहीं उठाते शहर वासियों का मानना है कि यह इसलिए होता है, क्योंकि टेंपो वाले टेम्पो सड़क पर खड़ी करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को कमीशन देते हैं फिलहाल कारण कुछ भी हो प्रशासनिक तंत्र का यह अभियान इन टेंपो वालों की वजह से कहीं ना कहीं फेल होता नजर आ रहा है.






