Saraikela (संजीव मेहता) : रविवार को आदित्यपुर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में थाना प्रभारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आदित्यपुर के नगर आयुक्त एजाज अनवर, मेयर संजय सरदार थाना प्रभारी अंजनी कुमार, समाज विज्ञानी रविन्द्र नाथ चौबे, कण कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, जगदीश नारायण चौबे, पार्षद डॉ नथुनी सिंह, नगर निह के जेई अजय कुमार वर्मा, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
इस क्षेत्र में दो लाइसेंसी हैं, जिनमें एक अखाड़ा जुलूस नहीं निकालेंगे. जुलूस में 200 से 250 सदस्य साढ़े छह से रात साढ़े 9 बजे तक जुलूस तयशुदा रूट से गुजरेंगे. आदित्यपुर बस्ती पुराना अखाड़ा से जुलूस निकाला जाएगा. इस बार शहीद इस्लाम अखाड़ा से जुलूस नहीं निकलेगा. इस बार जुलूस की वजह से बिजली नहीं काटी जाएगी. सफाई और पेयजल को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है. साथ ही जुलूस के रूट में पड़ने वाले खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मती भी कराने का आश्वासन दिया गया. मेयर संजय सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी पर्व समाज का होता है जिसमें सभी जाति धर्म के लोग भाईचारा निभाते हैं।

उन्होंने सभी लोगों से शांति भाईचारा बनाये रखने की अपील की. नगर आयुक्त एजाज अनवर ने कहा कि मोहर्रम मातमी त्योहार है, गम का पर्व है. इसलिए हमारे मुस्लिम भाई इसे सादगी से मनाएंगे. यही अपील है. अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने सभी शांति समिति के सदस्यों से अपील किया कि वे मोहर्रम का त्योहार सादगी से मनाएं और जिला प्रशासन को सहयोग करें. बैठक में मोहर्रम अंसारी, कृष्णा गोपाल पिंटू, मनोज पासवान, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, रोशन प्रसाद सिंह, मंजूर आलम, अकरम अंसारी, नूर जहां, भगवान सिंह, मोहम्मद उद्दीन, इमरान अंसारी, अनिकेत तिवारी, आबिद हुसैन, मनोहर कर्मकार, ब्रजेश पति तिवारी, बाबू तांती, दुर्गा दास आदि मौजूद रहे.






