रांची : सरायकेला-खरसावां जिले में जिस तरह से अवैध कारोबार मे वर्चस्व को लेकर पूर्व में पिछले दिनों हत्याएं हुई है। उससे पूरे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई थी। उस वक्त जिले में घट रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने आदित्यपुर में कैंप करते हुए सभी अवैध कारोबार बंद करा दिए थे। इधर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के स्थानांतरण होने और स्थानांतरण रुकने के बाद से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार सभी खुल गए हैं, और और खुलेआम चल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वही खुफिया विभागों की निगाहें भी अवैध कारोबार करने वालों पर बनी हुई है।अवैध बालू शराब, स्क्रैप टाल, लॉटरी-मटका सहित ब्राउन शुगर ड्रग्स सहीत नशे अन्य अवैध कारोबार खुलेआम हो रहे हैं। वहीं राज्यस्तरीय एक पदाधिकारी ने बताया कि अवैध कारोबार पर प्रशासन की निगाहें है ,और फिर से चालू करने वालों पर निगाहें रखने के निर्देश दिए गए हैं।




