Advertisement
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में पद स्थापित एएसआई राजीव कुमार पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पूर्व में भी यहां से एक बार लाइन हाजिर हो चुके हैं, और फिर आदित्यपुर थाना में पदस्थापित किए गए हैं । जो कई सवालों के घेरे में रहा है। एक युवती द्वारा उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आदित्यपुर थाना में एक युवती द्वारा एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौवन शोषण करने का आरोप लगाया था। जिसके जांच पदाधिकारी एएसआई राजीव कुमार बनाए गए। युवती द्वारा जांच पदाधिकारी राजीव कुमार पर गंभीर आरोप लगाया गया है की रात्रि में 11:00 बजे से 4:00 बजे तक फोन पर बात करने को कहते हैं और वीडियो कॉलिंग करने को,और एससी एसटी के तहत केश दर्ज नहीं करने को कहते हैं । जो यह एक गंभीर मामला है। उपरोक्त आरोप के विषय में जब एएसआई राजीव कुमार से बात किया गया तो राजीव कुमार ने कहा यह सब गलत है। उपरोक्त पूरे मामले में जब वरीय पदाधिकारी से बात किया गया, तो कहा गया कि एफआईआर दर्ज हो गया है, कार्रवाई होगी। वही एएसआई राजीव कुमार के संबंध में पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि मामले को देख रहे हैं ।मेरे संज्ञान में है, कार्रवाई कभी भी हो सकती है।





