सरायकेला / (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ऑटो क्लस्टर एवं एसटीपीआई के पीछे जियाडा की जमीन पर खुलेआम चल रहे स्क्रैप टाल से संबंधित the राष्ट्रीय न्यूज़ में प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए जियाडा ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जियाडा क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन द्वारा गठित उप क्षेत्रीय निदेशक के नेतृत्व वाली टीम ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण कर स्क्रेप टाल के मालिक को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए जियाडा की जमीन पर से टाल हटाने को कहा है साथ ही जियाडा के उप क्षेत्रीय निदेशक दीपक रंजन ने इस बार सरायकेला के अनुमंडलाधिकारी को पत्र भी लिखा है जिसमें जियाडा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बता दें कि The राष्ट्रीय न्यूज़ ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

बता दें कि स्क्रैप टाल माफिया अमन और वरुण सिंह द्वारा जियाडा की जमीन पर खुलेआम स्क्रैप टाल खोलकर बिजनेस किया जा रहा है. जहां शाम ढलते ही 6:00 से 9:00 बजे के बीच सूत्रों के अनुसार असामाजिक तत्वों और अपराधियों के अड्डाबाजी शुरू हो जाती है वहीं 10:00 बजे से रात्रि से सुबह 4:00 बजे तक चोरी के समान गाड़ियों से आते हैं और 5:00 बजे सुबह से लेकर 10:00 बजे सुबह तक उसका दूसरे जगहों पर डिलीवरी भी कर दिए जाते हैं. आखिर किसके संरक्षण और दबाव के चलते जियाडा और स्थानीय प्रशासन इतने दिनों तक खामोश थे।




