जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रीन इनिशिएटिव का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के पहले आउटरीच और कम्युनिटी स्मारिका “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” का विमोचन करते हुए कॉलेज को हरित कैंपस प्रमाणन से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नवीन कुमार,वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मिता पंकज उपस्थित रहीं। जिन्हे कॉलेज की ओर से अंग वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वही कॉलेज परिसर में अतिथि के द्वारा पौधा रोपण एवं पेड़ स्कैनिंग का उद्घाटन किया पेड़ में लगे इस स्कैनिंग बार कोड के माध्यम से लोग उस पेड़ का नाम उसके गुण के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते है जिससे लोगों में पेड़ो के बारे में जिज्ञासा और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

वही पेंटिग प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें यह समझना होगा कि प्रकृति और मानव का संबंध अटूट है। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज ने इस दिशा में जो पहल की है, वह प्रेरणादायक है। ‘मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन’ के माध्यम से कॉलेज न केवल सामुदायिक सेवा की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, बल्कि सामाजिक जागरूकता भी फैला रहा है।




