सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में पड़ने वाले आशियाना आदित्या एवं विद्युत नगर के पीछे स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत मिली थी कि वहां कंपनी के कचरों (हेजार्डस वेस्ट) को प्रतिदिन जलाया जा रहा है. जिसकी जांच करने शनिवार को उप नगर आयुक्त पारुल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंची. जहां मौके पर देखने के बाद उन्होंने मामला सही पाया है. उन्होंने जांच में पाया कि आसपास मौजूद फैक्ट्रियों के द्वारा यहां खतरनाक प्रदूषण कचरों को जलाया और डंप किया जा रहा है. जबकि नियम अनुसार सार्वजनिक यह यत्र तत्र हेजार्डस वेस्ट को डंपिंग करना या जलाना प्रतिबंधित है।

लेकिन उसके बावजूद बनाए गए नियम को तोड़ा जा रहा है. जिसे लेकर उप नगर आयुक्त ने कहा कि यहां की आसपास की कंपनियों मसलन राम कृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड, सिंहभूम स्टील एंटरप्राइजेज, भागीरथी एंटरप्राइजेज डबल ए क्राफ्ट एंड आर्क टेक सॉल्यूशन, यूनिक एंटरप्राइजेज एवं अन्य फैक्ट्री को कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी. जांच टीम में नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान एवं नगर निगम से आए अन्य कर्मी मौजूद थे.




