जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 2 अपराधियो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसे लेकर डीएसपी भोला प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि दाईगुट्टू में दो संदिग्ध व्यक्ति आर्म्स खरीद बिक्री की बात कर रहे है।जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई और नाटकीय ढंग से गोविंद शर्मा से खरीदार बन संपर्क किया।

जिसके बाद गोविंद और गोपाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर देसी कट्टा बनाकर बिक्री करने की बात स्वीकार की,जिनके निशानदेही पर उनके घर से एक देसी कट्टा और आग्नेयास्त्र बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामग्री बरामद की।डीएसपी ने बताया कि दोनों का पूर्व में अजराधिक इतिहास रहा है और कई बार जेल जा चुके है।बहरहाल दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिमरासत में भेज दिया गया।




