जमशेदपुर : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के शुभ अवसर पर जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के प्रांगण में अधिवक्ताओं के बीच 500 फलदार एवं फूल के पौधे का वितरण के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने जरूरत अनुसार पौधे लिए, वही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द कुमार पांडेय ने कोर्ट परिसर में पौधा रोपण किए इस दौरान एसोसिएशन के
अध्यक्ष आर एन दास अधिवक्ता बलवंत सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप पौधा भेंट की।

कार्यक्रम को लेकर बलवंत सिंह ने कहा कि भारत सरकार का पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक पेड़ मां के नाम एवं हर अधिवक्ता का घर हरित घर एवं हरित सदस्य के रुप मे प्रतिपादन हो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।वर्तमान परिपेक्ष में पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन हर जिम्मेवार नागरिक का कर्तव्य है, अधिवक्ता समाज के जिम्मेदार नागरिक के रूप में अग्रणी भूमिका में रहते हैं।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक व्यक्ति एक दिन में 21हजार 600 बार प्रकृति के द्वारा सांस लेता जो पेड़ पौधे से प्राप्त होते है, इस लिए इसका संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति को करनी चाहिए।




