Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर निबंधन कार्यालय के नए अवर निबंधक (रजिस्ट्रार) उज्जवल मिंज ने सोमवार को निवर्तमान अवर निबंधक रामकुमार मधेशिया से पदभार ग्रहण किया।उज्जवल मींज एक अनुभवी और तेज तर्रार पदाधिकारी हैं जो,राज्य के विभिन्न जिलों में कार्य कर चुके हैं। वे मूलत रांची के रहने वाले हैं। जिनकी शिक्षा-दीक्षा भी रांची में ही हुई । मिंज झारखंड निबंधन सेवा के 1999 बैच के अधिकारी हैं।
Advertisement
जमशेदपुर में अवर निबंधक बनाए जाने से पूर्व वे रांची मुख्यालय में सहायक निबंधक महानिरीक्षक-2 पद पर कार्यरत थे। मिंज राज्य के विभिन्न जिलों में सरायकेला खरसावां, धनबाद, बोकारो, चाईबासा व खूंटी जिले में अवर निबंधक रह चुके हैं।
Advertisement





