Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: आज दिनांक 13 मई को वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में वृक्षारोपण के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण के माध्यम से मतदान के महत्व को साझा किया तथा एक वोट के महत्व को बताया गया।सभी विद्यार्थियों ने इस बात के लिए प्रण किया कि मतदान के दिन उनके क्षेत्र से कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहेगा। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.विजय प्रकाश, डॉ. विनय कुमार गुप्ता , डॉ. रानी एवं विद्यार्थी गण उपस्थित हुए ।
Advertisement




