
जमशेदपुर: जमशेदपुर के न्यू सीतारामडेरा क्षेत्र के सार्वजनिक मैदान पर भवन निर्माण के लिए गड्डे खोदे जाने से स्थानीय वासियों ने विरोध करते हुए मैदान नही तो वोट नही की बात कही है।क्षेत्र वासियों का कहना है की वर्षो पूर्व महुलबेड़ा के स्थान पर इन्हें न्यू सीतारामडेरा में बसाया गया है।जहां अधिकतर ईसाई समुदाय के लोग रहते है और वर्तमान में सैंकड़ों विभिन्न समुदाय के लोग वास करते है। इस पूरे क्षेत्र के लिए एक मात्र इसी मैदान पर बच्चे खेलते है। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यकर्म का आयोजन भी होता है।लेकिन पिछले दिनों बिना स्थानीय वासियों के जानकारी के राज्य के एक मंत्री का शिलापट्ट लगाकर मैदान में गड्डे खोदे जा रहे है।जानकारी लेने पर संवेदक ने कहा की यहां भवन बनाया जाएगा। लेकिन यह स्पष्ट नही किया की किसके द्वारा बनाया जा रहा है।
स्थानीय वासियों का यह भी कहना है की कुछ वर्ष पूर्व भी मैदान के समीप भवन बनाया गया।लेकिन अब वह खंडहर का रूप ले चुका है।विरोध कर रहे लोगो का कहना था की अगर खोदे गए गड्डे को समतल नही किया गया तो वे लोग वोट का बहिष्कार करेंगे।




