
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्तिथ होटल दयाल के अवैध निर्माण को जेएनएसी ने बुलडोजर चला कर तोड़ दिया।होटल के बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे रेस्टोरेंट को भी हटाया गया।होटल के संचालक नीरज सिंह को बेसमेंट में होटल में आने वाले छोटी बड़ी वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा गया।वही अधिकृत क्षेत्र से अतिरिक्त बनाए गए निर्माण को JCB के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। बता दे की यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। इसके पहले शताब्दी टावर, सना कंपलेक्स आदि इमारत के बेसमेंट को खाली कराया जा चुका है।बेसमेंट में कई वर्ष से अतिक्रमण किया गया था।
जेएनएसी के अधकारियों ने बताया कि उन्होंने लोगों से अपील कि जा रही हैं की वे व्यवसायिक इमारत के बेसमेंट को पार्किंग में तब्दील कर लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, एसडीओ पारुल सिंह एवम जेएनएसी के अधिकारी मौजूद थे।




