Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर हड़ताल कर दिया। जिससे कई शवो का अंतिम संस्कार घंटो तक नही हो सका।जिसके बाद भाजपा नेता पवन अग्रवाल और थानानप्रभारी पहुंचे जिन्हे हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया की उन्हें न्यूनतम वेतन और पीएफ नही मिलता,वे लोग कई वर्षो से यहां काम कर रहे है।इस लिए उन्हें स्थाई किया जाय जिसके बाद पवन अग्रवाल ने प्रबंधन से बात की और आश्वस्त किया की 3 दोनो में उनकी बातो को अमल में लाया जाएगा। जिसके बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया।
वही कर्मियों के हड़ताप लिए जाने से लगभग 15 शव हड़ताल समाप्त होने तक फंसे रह गए।वही कुछ लोगो को शव लेकर पार्वती घाट जाना पड़ा तो कुछ लोगो को अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।
Advertisement




