Advertisements

Advertisement
पूर्वी सिंहभूम : मतदाताओं पर गुवा थाना प्रभारी द्वारा लाठी चार्ज किए जाने से मतदाताओं में रोष, किया हंगामा।गुवा बाजार स्थित बूथ संख्या 61 में गुवा थाना प्रभारी गोपाल कुमार ने बूथ एजेंट को खाना पहुंचाने जा रहे भादों टोप्पो के ऊपर अचानक से लाठीचार्ज कर दिया। थाना प्रभारी के द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से कई मतदाता घायल हो गए हैं। इस दौरान बूथ संख्या 61 पर अफरा तफरी मच गया। इसी दौरान काफी संख्या में मतदाता आकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद सभी मतदाताओं ने इसकी शिकायत भाजपा प्रत्यासी गीता कोड़ा से की।
उसके बाद सभी मतदाताओं ने गुवा थाना प्रभारी गोपाल कुमार के द्वारा बेवजह लाठी चार्ज के विरोध में गुवा थाना को घेरने की बात कही है।
Advertisement




