Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: विद्यापति नगर बस्ती विकास समिति ने विद्यापति नगर स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग उठाई है। प्रहलाद लोहरा के नेतृत्व में समिति के लोग मंगलवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस पहुंचे। डीसी ऑफिस में प्रदर्शन किया और डीसी अनन्य मित्तल को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि विद्यापति नगर और आसपास के बच्चे खेलने के लिए जेआरडी जाते हैं। जेआरडी यहां से काफी दूर है। उन्हें खाने पीने की काफी दिक्कत होती है।
इसलिए विद्यापति नगर में इंडोर स्टेडियम बनाया जाए। ताकि बच्चों को सहूलियत हो सके और आसपास के बच्चे भी खेलकूद में आगे बढ़ सकें।
Advertisement




